ईरान सहित विश्व के अधिकतर देशों में आज ईदुल अज़हा पूरे धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई।इस अवसर पर ईरान के सभी छोटे बड़े नगरों में ईदुल अज़हा की नमाज़ भव्य ढंग से आयोजित हुई। तेहरान में ईदुल अज़हा की नमाज़ मुख्य रूप से तेहरान विश्व विद्यालय में पढ़ी गई। पवित्र नगर मशहद में पैग़म्बरे इस्लाम के पौत्र इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम तथा क़ुम में उनकी बहन हज़रत फ़ातेमा मासूमा के रौज़े में ईद की नमाज़ का भव्य आयोजन हुआ। भारत तथा पाकिस्तान में भी आज ईदुल अज़हा पारंपरिक ढंग से मनाई गई और लोगों ने ईश्वरीय दूत हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की परंपरा का पालन करते हुए क़ुरबानी की। फ़ार्स की खाड़ी के अधिकांश देशों में भी आज ही ईदुल अज़हा मनाई गई।
समाचार समाप्त
.............
166